पीपली लाइव के नत्था बने पत्रकार, पेश करेंगे 'पटना लाइव'
नई दिल्ली। फिल्म 'पीपली लाइव' के मुख्य किरदार नत्था (ओंकारदास मानिकपुरी ) अब रियल लाइफ में पत्रकार बन गए हैं। जल्द ही वह टीवी पर बिहार चुनाव कवर करते नजर आएंगे। वैसे रियल लाइफ में ओंकार दास अब तक थियेटर आर्टिस्ट थे। एक पत्रकार के रूप में ये उनके करियर की नयी पारी है।
इस बाबत 'लाइव इंडिया' के सीईओ सुधीर चौधरी ने कहा "नत्था जनता से बेहतरीन तरीके से जुड़ाव रखता है। टेलीविजन चैनल पर नत्था आम जनता से रू-ब-रू होगा। मैं बेहद खुश हूं कि मानिकपुरी 'पटना लाइव' कार्यक्रम के लिए तैयार हो गए हैं।"
चौधरी के मुताबिक "नत्था का किरदार हमारे ग्रामीणों इलाकों में बसने वाले समाज की कड़वी सच्चाई का बेहतरीन उदाहरण है।" उन्होंने कहा, "हम अपने चैनल 'लाइव इंडिया' के जरिए बिहार चुनाव के दौरान सही चीजों को रखना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि देश हमारे साथ आए और राज्य के मामलों से अच्छी तरह से वाकिफ हो।"
ओंकार दास समाचार चैनल 'लाइव इंडिया' के लिए बिहार चुनाव कवर करेंगे। मानिकपुरी बिहार चुनाव पर आधारित 'पटना लाइव' पेश करेंगे। वह इस दौरान बिहार के तमाम इलाकों का दौरा करेंगे और राजनीतिक प्रभाव का जायजा लेंगे।
actor अभिनेता ओंकार दास मानिकपुरी न्यूज चैनल पत्रकार पीपली लाइव बिहार विधानभा चुनाव 2010 मीडिया bihar assemly elections 2010 media news channell omkar das manikpuri peepli live


Click it and Unblock the Notifications
