आमिर खान की पीपली लाइव को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

peepli-live
आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव को दक्षिण अफ्रीका के डरबन फिल्म फेस्टिवल में इसे बेस्ट फीचर फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा है।हालाकि फिल्म अभी भारत में प्रदर्शित नहीं हुई है। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक अनुषा रिजवी है जबकि फिल्म के निर्माता आमिर खान है।

पीपली लाइव भारत के उन किसानों की आत्महत्या की कहानी है जो गरीबी के चलते आत्महत्या कर लेते हैं। जिनके मौत को नेता और मीडिया एक मुद्दा तो बना लेते हैं लेकिन समाधान नहीं करते हैं।

देखें : पीपली लाइव की तस्वीरें

फिल्म को पुरस्कार मिलने के बाद आमिर खान ने मुंबई में कहा, "दक्षिण अफ्रीका हमेशा से मेरे लिए लकी रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि पीपली लाइव की वजह से भी दक्षिण अफ्रीका मेरे लिए भाग्यशाली साबित होगा" आमिर खान की फिल्म लगान का प्रीमियर भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और बाद में यह फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X