देखें तस्वीरें- पीके पूरी करने के लिए संजय ने की दोहरी मेहनत
बैंगलोर। कोर्ट से सरेंडर करने का आदेश मिलने के बाद संजय दत्त अभी तक अपनी आने वाली फिल्म पीके को पूरा कराने के लिए डबल शिफ्ट में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी हैं।
फिल्म के निर्देशक राजू हिरानी का कहना है कि संजय के साथ अभी हमारी आठ दिनों की शूटिंग बाकी है। वहीं आमिर भी धूम 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान राजू ने आमिर से बात की है कि वह संजय के साथ अपने दृश्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें।
यह ध्यान देने योग्य है कि संजय दत्त को अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी करार दिया गया है। जिसके कारण उन्हें 18 अप्रैल को सरेंडर करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। संजय ने याचिका दायर कर कोर्ट से 6 महीने का समय मांगा है, जिस पर कल निर्णय होना है।
देखें फिल्म- पीके के सेट की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications