''पोर्न स्टार सनी लियोन को खड़ा कर दो प्रियंका गांधी के साथ''- पायल रोहतगी की 'घटिया' सलाह
प्रियंका गांधी के राजनीति में आने की खबर पर पायल रोहतगी ने ट्विटर पर गुस्सा निकालते हुए कुछ ट्विट पोस्ट किये। यदि बात सिर्फ राजनीति तक सिमट कर रहती तो शायद लोग उन्हें निशाना ना बनाते। लेकिन पायल ने बातों बातों में सनी लियोन पर भी कुछ भद्दे कमेंट्स कर दिये.. जिसके बाद वह ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुई।
राजनीति पर अपना ज्ञान दिखाते हुए पायल रोहतगी ने ट्विट किया- कहा जाता है पीएम बनने के लिए इंदिरा गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की.. अपने बेटे संजय गांधी की हत्या की.. कहते हैं कि वो एक तानाशाह थीं.. क्या हम फिर से एक तानाशाह या कातिल चाहते हैं? खून और शक्ल के रिश्ते एक जैसे निकलते हैं..

जाहिर है इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। लेकिन पायल यही नहीं रुकी.. इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में लिखा- पॉर्न स्टार सनी लियोनी को खड़ा कर दो प्रियंका गांधी के साथ.. वो बॉक्स ऑफिस के साथ बेडरूम स्टोरीज में भी हिट हैं.. दोनों बैठकर प्रमोट करेंगे अपने पति को.. एक तरफ रॉबर्ट वाड्रा और दूसरी ओर डैनियल वेबर.. वैसे भी भारतीय को गोरी चमड़ी अच्छी लगती है और मुफ्त में सेक्स पर ज्ञान मिलेगा..
कोई दो राय नहीं कि पायल रोहतगी की यह ट्विट काफी शर्मनाक और घटिया है। जहां एक ओर आप राजनीति पर अपने विचार प्रकट कर intellectual दिखने की कोशिश कर रहे हैं.. वहीं, दूसरी ओर सनी लियोन या किसी भी महिला को अपने विवाद में घसीट कर और घटिया बयानबाजी कर आप अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications