शादी के तीन साल बाद Payal Rohatgi लेने वाली हैं तलाक? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- 'लड़ सकती हूं'

Payal Rohatgi

Payal Rohatgi Sangram Singh relationship: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी को तीन साल हो चुके हैं। 2022 में दोनों ने आगरा में एक प्राइवेट फंक्शन में सात फेरे लिए थे, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।

हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस को शक होने लगा है कि शायद इनका रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा।

चैरिटेबल फाउंडेशन से पायल का इस्तीफा

पायल रोहतगी ने हाल ही में संग्राम सिंह के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफे की तस्वीर भी पोस्ट की और बताया कि उन्होंने यह फैसला निजी कारणों से लिया है।

इसी पोस्ट के साथ उन्होंने एक लाइन लिखी- 'कभी-कभी शांति भी दूरी जैसी लगती है।' इस बात ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर उनके बीच चल क्या रहा है। उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं हैशटैग का इस्तेमाल भी किया, जो और भी इशारा करता है कि सब कुछ सही नहीं है।

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो पायल ने संग्राम को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी भी उनके कुछ पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किए हैं। इससे फैंस और ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर दोनों के बीच सच में क्या चल रहा है।

पुराना वीडियो फिर से चर्चा में

एक पुराना वीडियो भी इस समय फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें पायल और संग्राम किसी मुद्दे पर बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पायल अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहती दिखती हैं कि वो उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते क्योंकि उनका कोई बच्चा नहीं है। उन्होंने संग्राम के परिवार पर भी पुरानी सोच रखने का आरोप लगाया था।

अब तक कोई बयान सामने नहीं आया

अभी तक न पायल और न संग्राम ने इन अफवाहों पर कोई साफ-साफ बयान दिया है। दोनों ही चुप हैं, लेकिन पायल के हालिया पोस्ट और सोशल मीडिया एक्टिविटी को देखकर फैंस को लग रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है।

पायल का करियर

पायल रोहतगी फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और फिर बिग बॉस सीजन 2 में भी नजर आई थीं। कुछ समय पहले वह 'लॉक अप' नाम के शो में भी कंटेस्टेंट थीं।

More from Filmibeat

Read more about: payal rohatgi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X