एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, शशि थरूर ने धोया - बेवकूफों को भी बोलने का हक है, जेल में मत डालो
एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता और पत्नी - मोती लाल नेहरू और कमला नेहरू पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये बात खुद पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कंफर्म की और लिखा कि मुझे मोती लाल नेहरू पर एक वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वीडियो मैंने गूगल इंडिया से मिली जानकारी से बनाया था। अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसी बातें मज़ाक है।

अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके लिखा है कि पायल रोहतगी को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए क्योंकि भले ही बेवकूफ आदमी भी कोई बात बोले पर उसे बेवकूफी भरी बातें बोलने का अधिकार है।
शशि थरूर ने अपनी ट्वीट में पायल को प्यार से धोया और लिखा कि पायल रोहतगी को जेल से रिहा कर देना चाहिए क्योंकि एक बेवकूफ आदमी की भी अभिव्यक्ति की आज़ादी छीनना गलत है। उन्हें बिना पुलिस की रोकटोक के बेवकूफी भरी बातें कहने की आज़ादी होनी चाहिए।
वैसे अरेस्ट के बाद से ट्विटर पर #IStandWithPayalRohatgi ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पायल किसी कंट्रोवर्सी में फंसी हों -


Click it and Unblock the Notifications












