पुलिस ने किया पायल रोहतगी को अरेस्ट, सोसाइटी में झगड़ा करने और चेयरमैन को धमकी देने का आरोप

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली गलोच की। अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने सोसाइटी के चेयरमैन द्वारा शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप ये भी है कि पायल ने चेयरमैन को जान से मारने की धमकी भी दी।

सोसाइटी में 20 जून को आयोजित मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य न होने के बावजूद जबरन शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन को गाली गलोच किया और सोसाइटी के लोगों के साथ झगड़ा भी किया। आरोप ये भी है कि सोसाइटी के बच्चों के खेलने को लेकर भी पायल रोहतगी ने झगड़ा किया है।

payal rohatgi

इस बार सोसाइटी के झगड़े और गाली गलोच को लेकर पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया है। खैर इससे पहले भी पायल को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान राजस्थान की पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था और उन आरोप था कि उन्होंने पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाला नेहरू और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कई ऐसे मामलों हुए हैं जब पायल रोहतगी का नाता विवादों से रहा। कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने उनके खिलाफ नेहरु परिवार पर आपत्तिजनक बयान देने के चलते भी शिकायत करवाई थी।

पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के चलते ट्रोल भी हो चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X