तलाक की खबरों पर पायल रोहतगी और संग्राम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें बच्चे की कमी खल रही है इसलिए...

Payal Rohatgi

एक्ट्रेस पायल रोहतगी फिलहाल तो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अकसर वह किसी ना किसी मद्दे को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर पेश करती हैं, लेकिन इन दिनों तो पायल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले पायल रोहतगी ने पति संग्राम सिंह की चैरिटेबल फाउडेशन के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने डॉक्यूमेंट की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी तब से ही यह अफवाह उड़ रही है कि पायल रोहतगी पति संग्राम सिंह से तालक लेने जा रही हैं।

IVF से मां बनेंगी पायल रोहतगी

लेकिन आपको बता दें कि उड़ रही दोनों की तलाक की खबरों पर दोनों ने चुप्पी तोड़ते हुए इस खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में पायल कहती हैं कि तलाक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बल्कि वह मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पिछले 5 सालों से गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन नहीं कर पाईं। इसलिए वह अब IVF या सरोगेसी के जरिए मां बनने का सोच रही हैं।

पायल को लगता है कि हम बच्चे हैं...

वहीं न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में संग्राम सिंह कहते हैं कि हमें बच्चों की कमी खलती है। इसलिए हम सरोगेसी का सोच रहे हैं। संग्राम आगे कहते हैं कि अब नियम बदल गए हैं। पहले देश में कई लोगों ने सरोगेसी का गलत इस्तेमाल किया था। हम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पायल को लगता है कि हम अभी बच्चे हैं। हम छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं, लेकिन हां जब समय आएगा तब हम खुद के बच्चों के बारे में सोचेंगे। संग्राम सिंह कहते हैं कि मुझे पसंद हैं बच्चे। मुझे अच्छा लगता है कि जब मेरे गांव में बच्चे मेरे पास आते हैं। संग्राम सिंह कहते हैं कि मां बाप बनना जिंदगी सबसे खूबसूरत पल होता है। मुझे हैरानी तो इस बात से है कि आजकल के अधिकतर लोग ज्यादा बच्चे नहीं करना चाहते बल्कि कुछ तो करना ही नहीं चाहते। उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो शादी ही नहीं करना चाहते।

तलाक की खबरों पर क्या बोले संग्राम

तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह कहते हैं कि बिना तथ्यों को जानें लोग कुछ भी लिख देते हैं। हमारी सालगिरह वाले दिन हमें तलाक की खबरें सुनने को मिल रही थीं। हमारे परिवार वाले हमारे रिश्तेदार सभी के भर-भर के मैसेज आ रहे थे। यह तब से हुआ जब पायल जी ने रिजाइन की एक कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। मैंने उनसे कहा था कि हमें सब कुछ सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी इमेज पर फर्क पड़ता है, लेकिन वह नहीं मानी और उन्होंने शेयर कर दिया। इस वजह से उन्हें काफी ट्रेलिंग भी झेलनी पड़ी थी।

More from Filmibeat

Read more about: payal rohatgi sangram singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X