डॉक्टर रेप-मर्डर के बाद अब बंगाल में एक्ट्रेस के साथ चलती कार में दरिंदगी, इंस्टाग्राम पर लाइव कर दिया VIDEO

Payal Mukherjee Attack Live Video: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना से जहां पूरे देश में बवाल है तो वहीं पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ दरिंदगी अभी भी थमने का मान नहीं ले रहा है। अब एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी इस बार इस दरिंदों का शिकार हुई हैं। पायल ने इस दौरान मौका मिलते ही अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के जरिए पूरा मंजर दिखा दिया है।
दरअसल, शुक्रवार शाम साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने एक्ट्रेस पर हमला कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदमाश की मोटरसाइकिल दिखाई, जिसका तमिलनाडु का नंबर है। वहीं, दूसरे वीडियो में अपने कार के हालत दिखाई। इस वीडियो में वह रोते-रोते अपनी आपबीती बताते दिखीं।
पायल मुखर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुई भयावह घटना की शिकायत कर रही हैं। इसका वीडियो पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
पायल मुखर्जी वीडियो में कहती हैं कि जब वह सदर्न एवेन्यू पर अपनी कार चला रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उनसे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा,"जब मैंने छेड़छाड़ के डर से मना किया, तो उसने कार की खिड़की तोड़ दी। बाद में, पुलिस आई और मुझे बचाया और बाइक सवार को भी गिरफ्तार कर लिया।"
पायल मुखर्जी ने कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल उठाया और वह भी ऐसे समय में जब पूरे राज्य और देश में महिला सुरक्षा को लेकर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वीडियो में टूटी हुई कार की खिड़की भी देखी जा सकती है।
वेस्ट बंगाल बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, अब बंगाली एक्ट्रेस पायल मुखर्जी कोलकाता के दक्षिणी एवेन्यू में बाइक सवार ने दुर्व्यवहार और हमला किया। हमला किए जाने के दौरान वह अपनी जान के डर से लाइव होती हैं। हैरानी है कि प. बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को महिलाओं के लिए बुरा महौल बना दिया है। उनके सलाहकार महिलाओं को रात की ड्यूटी से दूर रहने के लिए कह रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications