Video: पायल का वो व्लॉग जो पोस्ट नहीं हो पाया, बताई अरमान-कृतिका की असलियत- मुझे अकेला छोड़कर दोनों..

Payal Malik Unseen Vlog: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी आप कृतिका और पायल जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचे हैं तभी से काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनकी कहानियों की वीडियो वायरल होती हुई नजर आती है। हालांकि इन तीनों की वजह से काफी सारे सेलिब्रिटीज ने बिग बॉस को बायकाट किया है और खूब खरी-खोटी भी सुनाई है।
अब एक बार फिर से पायल मलिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह बताती है कि अरमान और कृतिका उनके साथ कैमरे के पीछे किस तरीके का बर्ताव करते हैं। इस वीडियो में पायल मलिक बताती है कि "मेरी बहुत ज्यादा तबीयत खराब है और इसके बावजूद अरमान और कृतिका जिम चले गए।"
पायल मलिक आगे कहती है कि "उनके लिए जिम इतनी ज्यादा जरूरी है। मैंने उन्हें कहा कि मेरी तबीयत खराब हो रही है और सिर दर्द हो रहा है। लेकिन ना तो अरमान ने कुछ जवाब दिया और ना ही गोलू ने कुछ पूछा। मैंने सुबह से ना तो कुछ खाया है ना कुछ पिया है। ये लोग खा पी कर निकल गए हैं। इनका कोई भी चिंता नहीं है कि पायल के पीछे से तबीयत खराब है।"
इस वीडियो के दौरान पायल ने आगे बताया कि "अक्सर यही होता है कि जब भी मेरी तबीयत खराब होती है तो यह लोग सिर्फ दिखावा करते हैं कि पायल को डॉक्टर के पास लेकर जाना है। उसकी तबीयत खराब है। लेकिन मैं डॉक्टर के पास भी खुद ही जाती हूं। लेकिन इन लोगों की जब तबीयत खराब होती है तो मैं इनका ध्यान रखती हूं। ये लोग दिखाते हैं की पायल का सब कुछ है लेकिन यहां पर पायल का कुछ भी नहीं है वह सिर्फ यहां पर रह रही है।"


Click it and Unblock the Notifications