1 करोड़ के मानहानि केस में ऋचा चड्ढा से पायल घोष ने मांगी माफी, केस लिया वापस
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पायल घोष के खिलाफ दायर किए मानहानि के मुकदमे को वापस ले लिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशक पर आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांग ली है। पायल घोष द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए हैं।
ऋचा चड्ढा से माफी मांगते हुए पायल घोष ने अपना बयान बॉम्बे हाई कोर्ट में जमा किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऋचा चड्ढा के खिलाफ किए सभी विवादित पोस्ट हटा ली हैं। इस मामले की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल मेनन कर रहे थे। इससे पहले कोर्ट ने ऋचा चड्ढा और पायल घोष को आपसी सहमति के लिए दो दिन का वक्त दिया था।
बता दें कि पायल घोष ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पायल घोष ने दावा किया था कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप का विरोध किया तो अनुराग ने उन्हें बताया कि बॉलीवुड की मशहूर तीन एक्ट्रेस उनके बुलाने पर चली आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











