'अनुराग कश्यप सिर्फ फेल हुए एक्टर्स के साथ काम करते हैं और छोटी बजट फिल्में ही बना पाते हैं'
अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वालीं पायल घोष ने अभिनेत्री रिचा चड्ढा के ऊपर की गई टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात से इंकार किया है। वहीं, पायल ने अनुराग कश्यप की फिल्मों पर कमेंट करते हुए एक ट्विट किया कि वो सिर्फ स्ट्रगलर्स या फ्लॉप एक्टर्स के साथ ही फिल्म बनाते हैं। बता दें, पायल ने इस ट्विट को डिलीट भी कर दिया है।
पायल ने लिखा था- "मिस्टर काश्यप सिर्फ स्ट्रगलर्स और फेल हुए एक्टर्स को काम देते हैं, जिनमें से एक- दो चमक उठे हैं। वो मिडिल बजट की फिल्में ही बनाते हैं और अपनी 10-12 करोड़ बजट की फिल्मों को प्रमोट करते हैं.. एक बार उन्होंने बॉम्बे वेलवेट जैसी बड़ी बजट की फिल्म पर हाथ आजमाया और बुरी तरह फेल रहे.. Sad na.. !!"

अब पायल ने यह ट्विट क्या सोच कर किया था, पता नहीं! अनुराग कश्यप पर एफआईआर दर्ज कराना अलग बात है, लेकिन किसी के करियर पर उंगली उठाना बेशक गलत है।
बहरहाल,इस हफ्ते की शुरुआत में, ऋचा चड्ढा ने पायल के कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद और अपमानजनक बयान को लेकर हाई कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था, तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी।
जिस पर पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप के खिलाफ कथित यौन शोषण मामले में उनका ऋचा चड्ढा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ़ अनुराग कश्यप के खिलाफ है और वह चाहती हैं कि 'दुनिया उनका असली चेहरा देखे।'
साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं किसी से भी माफी नहीं मांगने वाली हूं, मैंने किसी को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया है, मैंने वही कहा जो अनुराग कश्यप ने मुझे कहा था।
बता दें, अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए घोष ने कहा था कि 'अनुराग कश्यप ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जैसे ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल मेरे साथ कंफर्टेबल हैं।'


Click it and Unblock the Notifications












