..................... पायल घोष ने शेयर किया 2018 का डिलीट किया पोस्ट, फेमस डायरेक्टर का लिया था नाम- तारीक पर उलझन Payal Ghosh shares deleted posts from 2018 to name a director but date is confusing in anurag kashyap case - Hindi Filmibeat

पायल घोष ने शेयर किया 2018 का डिलीट किया पोस्ट, फेमस डायरेक्टर का लिया था नाम

निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस पायल घोष ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। हाल में ही पायल ने वीडियो शेयर कर डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। बुधवार को पायल की एफआईआर के बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को समन भी भेजा जिसके बाद गुरुवार को निर्देशक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस बीच पायल घोष ने साल 2018 में किए गए मीटू के जरिए पोस्ट को शेयर किया।

फिल्मीबीट से बातचीत में पायल घोष से जब पूछा गया कि उन्होंने कई साल बीत जाने के बाद ये मामला क्यों उठाया, तो भी एक्ट्रेस ने यही जवाब दिया था कि उन्होंने पहले भी मीटू अभियान के जरिए अपनी बात रखनी की कोशिश की थी लेकिन उनके परिवार और दोस्तों ने करियर को दूसरी अन्य चीजों को देखते हुए सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करवा दिए थे।

Recommended Video

Payal Ghosh ने क्यों शेयर किए 2018 के Deleted posts ? | FilmIBeat

पायल ने उन्हीं पुराने पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा किया, जिसमें उन्होंने 'मशहूर डायरेक्टर' के नाम से पोस्ट लिखा था। हालांकि उस दौरान पायल ने किसी का नाम पोस्ट में नहीं लिखा था। पायल घोष ने साल 2018 के पोस्ट को शेयर किया है जिसमें उन्होंने साल 2015 में घटी घटना के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट उनकी मैनेजर ने डिलीट कर दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X