बॉलीवुड एक्ट्रेस की खुली जुबान- सिर्फ इरफान पठान के साथ किया ये काम... गौतम गंभीर भी करते थे खूब कॉल लेकिन..

Payal Ghosh On Irfan Pathan And Gautam Gambhir: बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष जो कि पिछले काफी समय से अपनी किसी फिल्म को लेकर सुर्खियो में नहीं आई थी अब उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स पर ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं हर तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे शुरू हो गए हैं। पायल घोष ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इरफान पठान से प्यार किया। जबकि गौतम गंभीर भी उनके पीछे पड़े थे। आइये जानते हैं उन्होंने अब क्रिकेटर्स को लेकर क्या-क्या दावे किए हैं?
एक्ट्रेस ने एक ट्वीट कर कहा कि इरफान पठान से ब्रेकअप के बाद मैं बीमार हो गई थी। मैं सालों तक काम नहीं कर पाई थी। पायल घोष ने हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भी प्रपोज़ किया था।
एक्ट्रेस ने इरफान पठान के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसको कैप्शन देते हुए लिखा, "जब से हमारा ब्रेकअप हुआ, मैं बीमार पड़ गई थी। मैं सालों तक काम नहीं कर सकी थी। लेकिन ये इकलौता लड़का था जिसे मैंने प्यार किया था। इसके बाद मैंने किसी को भी प्यार नहीं किया।"
सोशल मीडिया पर पायल घोष ने एक पोस्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने उस समय का जिक्र करते हुए बताया जब वह इरफान पठान को डेट कर रही थी। पायल घोष ने बताया कि उस दौरान गौतम गंभीर उन्हें मिस्ड कॉल करते थे। ये बात इरफान पठान को भी पता थी। अपनी पोस्ट में पायल घोष ने हार्दिक पंड्या, यूसुफ पठान और क्रुणाल समेत कई क्रिकेटर्स का नाम लिया है।
पायल घोष का दावा है कि गौतम गंभीर उन्हें रोजाना मिस कॉल किया करते थे। इसकी जानकारी इरफान पठान को भी थी, क्योंकि वे मेरा पूरा कॉल रिकॉर्ड चेक करते थे। जब वह एक मैच के दौरान पुणे में इरफान पठान से मिलने गई थीं, तब इस बारे में यूसुफ भाई, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को भी बताया था।
पायल घोष ने एक अन्य पोस्ट में इरफान पठान के साथ अपनी फोटो डालकर खुलासा किया है कि मैं उनसे ब्रेकअप के बाद बीमार हो गई थी और कई साल तक काम भी नहीं कर सकी थी। मैंने सिर्फ इरफान पठान से ही प्यार किया। उसके बाद कभी किसी और से प्यार नहीं किया। बता दें कि विश्व कप 2023 फाइनल के दौरान पायल ने ट्विटर पर मोहम्मद शमी से शादी करने की इच्छा जताई थी।


Click it and Unblock the Notifications











