बीवी से झगड़े के बीच बॉलीवुड हसीना ने मोहम्मद शामी को दिया शादी का ऑफर, ट्विटर पर किया ऐलान!

payal ghosh, mohammad shami

Payal Ghosh Mohammad Shami- इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शामी इस वक्त आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में आग उगल रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। इस वक्त एक एक्ट्रेस ने मोहम्मद शामी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और शर्त भी रखी हैं।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री पायल घोष की जो कि चर्चा में हैं। उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "शमी तुम अपना इंग्लिश सुधारो, मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।" जी हां, मोहम्मद शामी का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वो टूटी फूटी अंग्रेजी बोलते हुए नजर आए थे।

जैसे ही पायल घोष का ये पोस्ट सामने आया लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इंग्लिश की क्या जरूरत है, आप भारत में हो, गर्व करो अपनी हिंदी में अपनी स्थानीय भाषा पे।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''अच्छा अब मुसलमान मुसलमान नहीं है?''

एक ने लिखा, ''उसकी माँ दुआ पढ़ा करती हैं तेरे जैसी बुरी आत्मा से बचा रहे। तो, कोई मौका नहीं है'' एक ने लिखा, ''लेकिन वह तुमसे शादी नहीं करेगा क्योंकि तुम उसके लायक नहीं हो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि हैरान करने वाले हैं।

पायल घोष की बात करें तो वो फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। इस लिस्ट में 'वर्षाधारे', 'प्रायणम', 'ऊसारवेली', 'मिस्टर', रास्कल', और 'पटेल की पंजाबी शादी' जैसे फिल्में शामिल हैं। बात करें मोहम्मद शामी की तो क्रिकेटर ने पहली शादी हसीन जहां से की थी और उनकी एक बेटी भी है।

बाद में हसीन जहां ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ पर बेवफाई, मैच फिक्सिंग और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस वक्त भी केस चल रहा है और शामी अपने पत्नी का खर्चा उठाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: payal ghosh mohammad shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X