..................... पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर | Payal Ghosh lodges FIR against film director Anurag Kashyap for sexual harassment - Hindi Filmibeat

पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई FIR- दुष्कर्म समेत लगाए ये गंभीर आरोप

अभिनेत्री पायल घोष ने निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है। मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज कराए गए एफआईआर में अनुराग कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। पायल के वकील नितिन सातपुते ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

पायल घोष के वकील ने ट्विट में लिखा, "अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (1), 354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

Payal Ghosh

अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराने की बात की है। पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को कश्यप के खिलाफ मीटू आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के एक दिन बाद इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि कश्यप ने साल 2014 में उनके साथ जबरदस्ती की थी। बता दें, अनुराग खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं। साथ ही उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों का भी साथ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X