पायल घोष पर एसिड हमला, Video में एक्ट्रेस ने बताया दर्दनाक किस्सा, चोट के निशान
बॅालीवुड के लोकप्रिय निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप को लेकर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसे लेकर पायल घोष ने काफी लाइमलाइट भी बटोरी। हालांकि इस मामले में पायल घोष को सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन अब पायल घोष ने ये खुलासा किया है कि उन पर एसिड अटैक करने की कोशिश की गई है।
पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर ये बताया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अटैक किया है। पायल घोष पर एसिड डालने की कोशिश की गई।

पायल घोष ने वीडियो शेयर कर खुद पर हुए हमले की पूरी कहानी सुनाई है। पायल घोष ने बताया कि वो घटना के समय अंधेरी स्थित अपने घर से निकलीं थीं। जैसे ही पायल घर से निकलकर अपने कार में बैठी ही रही थीं कि कुछ शख्स ने उनपर अटैक कर दिया है।

पायल घोष एसिड अटैक
पायल घोष पर एसिड फेंकने की कोशिश की। जब पायल घोष निकलकर कार में बैठ रही थीं, तो अज्ञात हमलावरों ने उनपरअटैक किया । सामान छीनकर भाग गए। पायल घोष हमलावरों को नहीं पहचान पाईं। उनकामास्क चेहरा से ढका हुआ था।पायल ने हमलावरों का सामना भी किया लेकिन इस दौरान उन्हें मामूली चोट भी आयी थीं।

पायल घोष ने बताई पूरी कहानी
पायल घोष ने इस वीडियो में आगे बताया है कि उन पर रॅाड से हमले की कोशिश की गई। उनके हाथ में एसिड जैसा कुछ था। मैं ये देखकर जोर से चिल्लाई जिसके कारण हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। ऐसे में खुद को बचाते हुए रॅाडसे उनके बाएं हाथ पर चोट आ गई।

पायल घोष को लगी चोट
पायल ने कहा कि मुंबई में उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है।पायल घोष ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पायल घोष को इस हादसे के बाद गहरा सदमा लगा है।यहां देखिए पायल घोष का वीडियो जहां पर वो पूरा किस्सा बता रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











