कंगना के बाद पायल घोष ने की Y सिक्योरिटी की मांग, अनुराग कश्यप मामले में गवर्नर से मिलीं-PICS
निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण पर आरोप वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। पायल घोष ने इस मामले पर कार्रवाई करने और Y सिक्योरिटी सुरक्षा की मांग की। पायल घोष ने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। पायल घोष ने इस जानकारी को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी।
पायल घोष ने ट्विटर पर लिखा, माननीय गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी सर से मुलाकात सार्थक रही। उन्होंने मेरा साथ देने और पूरा आश्वसान देने की बात कही है। पायल घोष ने इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें शेयर की। जिसमें रामदास अठावले भी नजर आए। दूसरे पोस्ट में नेता राम दास अठावले को भी पायल घोष ने धन्यवाद दिया।

बता दें कुछ दिन पहले पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। निर्देशक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं अनुराग कश्यप को अब तक बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन मिला। जिसमें तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, सुरवीन चावला समेत कई सितारे हैं।
फिल्मीबीट संग खास बातचीत में पायल घोष ने कहा था कि बॉलीवुड में सभी अनुराग कश्यप की सच्चाई को जानते हैं। लेकिन फायदे की वजह से चुप हैं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ एक्ट्रेस का नाम इसीलिए लिया था क्योंकि निर्देशक ने ये सब नाम लिए थे। वह जो कह रही हैं सच बोल रही हैं।
पायल ने हाल में ही पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पायल घोष ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की। अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि इस केस में पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को समन भेज सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
