अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया, मैं पुलिस स्टेशन में भूख हड़ताल करूंगी- भड़की पायल घोष
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की के खिलाफ एक्ट्रेस पायल घोष ने एफआईआर दर्ज कराई।अनुराग कश्यप पर मुंबई पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। वर्सोवा पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया है। अपनी शिकायत पर मुंबई पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर एक्ट्रेस पायल घोष ने इस मामले को लेकर बड़ा फैसला किया है।
उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। याद दिला दें कि एक्ट्रेस ने साल 2013 में उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न का आरोप फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाया था। अनुराग कश्यप ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।

पायल घोष ने इस संबंध में बताया कि मुझे अनुराग कश्यप के खिलाप एफआईआर दर्ज किए गए एक सप्ताह बीत गया था। मैं जब इस केस पर आगे की जांच डिटेल जानने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची तो पता चला कि इस केस के आईओ को नाइट शिफ्ट मैं। वो फिर से पुलिस स्टेशन जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications