Hum Awards 2025: रेड कार्पेट पर बुरी तरह फिसली पावरी गर्ल, पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक वायरल है वीडियो

Pawri Girl Dananeer Mobeen Video

Pawri Girl Dananeer Mobeen Video: ह्यूस्टन, अमेरिका में हुए हम अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस दानानीर मोबीन एक बार फिर चर्चा में आ गईं। इस बार वजह थी उनका रेड कार्पेट पर चलते हुए हल्का सा फिसल जाना। दानानीर का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दानानीर ने इस इवेंट में हल्के नीले रंग का सिल्की गाउन पहना था और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कैमरों की तरफ बढ़ते हुए उनका संतुलन थोड़ी देर के लिए बिगड़ गया। हालांकि, उन्होंने खुद को तुरंत संभाल लिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ीं।

ये पहली बार नहीं है जब दानानीर इस तरह के मोमेंट की वजह से सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले एक और अवॉर्ड शो में भी वो रेड कार्पेट पर लड़खड़ा गई थीं, तब एक्टर खुशहाल खान ने उन्हें थाम लिया था। वो वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस बार की घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि शायद भारी गाउन और हाई हील्स की वजह से वो फिसलीं, जबकि कुछ ने मजाक में लिखा, "दानानीर तो गिर कर भी वायरल हो जाती हैं!"

हालांकि, ज्यादातर लोगों ने उनकी हिम्मत और मुस्कान की तारीफ की। उन्होंने जिस तरह खुद को संभाला, उससे लोगों को ये साफ दिखा कि दानानीर ना सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि कॉन्फिडेंट भी हैं।

इस छोटी सी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दानानीर जानती हैं कि कैसे हर पल को खास बनाना है और सोशल मीडिया का ध्यान कैसे खींचना है।

Read more about: dananeer mobeen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X