Pawan Singh ने एक रात में ही 'काटी रात मैंने खेतों में' गाने को किया था रिकॉर्ड, जाने वजह

Pawan Singh Recorded Stree 2 Song: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को 15 अगस्त 2024 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार भी मिला था। लेकिन फिल्म का गाना 'आई नई' काफी पॉपुलर हुआ था और इसके पॉपुलर होने की कहीं ना कहीं एक वजह पवन सिंह भी थे।
अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने खुलासा किया कि इससे पहले किसी और सिंगर ने इस गाने को गया था। पवन सिंह ने इस गाने को एक रात में ही पूरा किया और अगले दिन रिलीज कर दिया गया। अमर कौशिक इस पर बात करते हुए बताते हैं कि "रिलीज के 1 दिन पहले गाने में ऐसा लग रहा था कि कुछ तड़का नहीं है।"
अमर कौशिक ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में हमने पवन सिंह को अप्रोच किया और पहले तो उन्होंने मना कर दिया था कि हम बॉलीवुड में काम नहीं करते। लेकिन बाद में पूरी टीम गई और उनके जैसे तैसे रात भर में वॉइस रिकॉर्ड करके सुबह उसको भेजा। बाद में सुबह मिक्सिंग करके, थोड़ा इधर-उधर करके दोपहर में गाने को रिलीज किया गया।"
पवन सिंह की आवाज इतनी दमदार है कि हर कोई उनके गानों पर फिदा हो जाता है और वह भोजपुरी इंडस्ट्री पर तो राज करते ही है। लेकिन आपको बता दें कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी वह धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं और कई गाने भी गा चुके हैं। हालांकि 'आई नई' गाना काफी लोकप्रिय हुआ और लोगों को भी काफी पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications