पवन सिंह ने जबरदस्त मोड़ पर लाकर छोड़ा राइज एंड फॉल, इस कारण अशनीर ग्रोवर के शो से हुए बाहर

Pawan Singh Left Rise And Fall

Pawan Singh Left Rise And Fall: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के ओटीटी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में खूब मसाला परोसते दिखाई दे रहे थे। पवन सिंह के कारण शो में दर्शकोंको खूब मजे आ रहे थे लेकिन अब पवन सिंह ने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया है। ये दर्शकों के लिए काफी हैरानी भरी बुरी खबर हो सकती है क्योंकि कई सारे लोग इस शो को सिर्फ पवन सिंह के कारण ही देखना पसंद कर रहे थे।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने IANS को बताया कि पवन सिंह का परिवार उन्हें लेने सेट पर आया था। शो छोड़ते समय उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी कंटेस्टेंट नहीं थे, बस कुछ समय के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि शो से बाहर आते ही पवन सिंह बिहार चुनाव में जुटने वाले हैं। पवन सिंह ने चुनाव की तैयारियों के कारण इतना जल्दी शो को अलविदा कह दिया है।

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'राइज एंड फॉल' शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ये सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' को कड़ी टक्कर दे रहा है। अशनीर ने इसका क्रेडिट पवन सिंह को दिया था। आप इस शो को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। शो में पवन सिंह नयनदीर रक्षित के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिए। इसके साथ ही धनाश्री वर्मा के साथ भी पवन सिंह का फ्लर्ट टॉक ऑफ द टाउन बना ही रहा।

पवन सिंह ने इस शो में अपनी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'शादी हुई थी मेरी। लेकिन मेरी दुनिया उजड़ गई। तीन महीने में ही उसने दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी। जिसको मैंने खो दिया। कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। मेरा तलाक का मैटर चल रहा है।' मालूम हो कि पवन की पहली बीवी ने सुसाइड कर लिया था और दूसरी वाइफ से उनका तलाक चल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X