Rise And Fall: नयनदीप को बिस्तर पर देख मचले पवन सिंह, लीक हो गई अनसेंसर्ड बेडटाइम टॉक

Pawan Singh Nayandeep Rakshit Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर छाए हुए है। इस शो में पवन सिंह का दूसरे कंटेस्टेंट के साथ फलर्ट करना खूब कंटेट दे रहा है। धनाश्री के बाद अब पवन की फ्लर्टिंग का शिकार नयनदीप हो गए हैं। कुछ ही दिनों पहले शो की शुरुआत में पवन सिंह और नयनदीप का ही शी वाला वीडियो वायरल हुआ था और अब पवन सिंह नयनदीप के साथ बेड पर मस्ती मजाक करते दिखाई दिए।
नयनदीप बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं उसके बाद पवन सिंह उनके पास बेड पर चले जाते हैं। वो कहते हैं- 'तुम्हारी कुछ आदतें हैं उसे बदलोगे या नहीं। हम क्या हैं हम समझते हैं, तुम क्या हो तुम समझते हो। लेकिन जो तुम्हारा और मेरा रूमर उड़ा होगा।' इसके जवाब में नयन कहते हैं- 'क्यों रूमर उड़ा होगा। आप ऐसा सोचते हैं इस वजह से ऐसा वो लोग सोचते हैं।'
पवन सिंह नयन से कहते हैं- 'इस शो में आकर तुम्हारा ये फेस सॉफ्ट हो गया है। खूब सुंदर अगर क्लीन कर दिया जाए तुमको और साड़ी पहन लो। बढ़िया सा काजल लगाकर और एक माथे पर बिंदी लगा लो, ओहहोहो, क्या लगोगे।' उसके बाद नयन कहते हैं- 'मुझे लड़की बनने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। आप कंफ्यूज हो रहे हैं। अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो।'
हाल ही में पवन का सेट से एक और वीडियो सामने आया। यहां वो इंग्लिश सीखते नजर आए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पवन इंग्लिश सीखते नजर आ रहे हैं। पवन के साथ क्लिप में नयनदीप रक्षित भी नजर आ रहे हैं। क्लिप में पवन, नयनदीप से कहते हैं कि पहले तुम मुझे He और She का मतलब बताओ, इसपर कंटेस्टेंट ने कहा कि लड़का और लड़की। इसके बाद उन्होंने नयनदीप से पूछा कि- तुम He ही हो ना? इसके बाद नयनदीप बहुत प्यार से बोलते हैं कि हां।
पवन के इस क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। राइज एंड फॉल की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इसे शार्क टैंट इंडिया के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। राइज एंड फॉल में पवन सिंह के अलावा आकृति नेगी, आदित्य नारायण, कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी जैसे कई सेलिब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हर दिन इस शो का नया एपिसोड स्ट्रीम होता है।


Click it and Unblock the Notifications











