पवन कल्याण की एक्स वाइफ ने ट्रोलर को सिखाया सबक, तलाक के बाद से लगातार हो रही हैं ट्रोल!

renuka desai pawan kalyan

साउथ के दमदार अभिनेता और हाल ही में सांसद बने पवन कल्याण की पूर्व पत्नी को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हं तेलुगू अभिनेत्री रेणुका देसाई की जो कि अपनी हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को सबक सिखाया है। बता दें कि तलाक के बाद से पवन कल्याण के फैंस ही लगातार रेणुका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। अब रेणुका की एक पोस्ट पर फैन ने कमेंट किया है और ताना मारा है कि उन्होने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को छोड़ा है।

ये बात रेणुका को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। फैन ने लिखा था, "आपको अधिक धैर्य रखना चाहिए था, भाभी। आपने किसी को भगवान समझ लिया। शायद अब आपको उसकी कीमत का एहसास हो।

लेकिन मुझे खुशी है कि बच्चे पवन कल्याण के साथ हैं।'' इसके बाद रेणुका ने लिखा, ''अगर आपमें थोड़ी सी भी बुद्धि होती तो आप ऐसी मूर्खतापूर्ण टिप्पणी नहीं करते। वह वही था जिसने मुझे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। कृपया ऐसी टिप्पणियों से बचें, वे केवल मुझे पीड़ा देते हैं।" इसके बाद लगातार चर्चा हो रही है और लोग रेणुका का तारीफ भी कर रहे हैं।

12 साल पहले हुए तलाक

अभिनेत्री रेणुका और पवन की शादी को तीन साल हो गए थे औ इसके बाद दोनों अलग हुए थे। इन दोनों से इनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अकीरा और आध्या है। हालांकि दोनों के तलाक को अब तक करीब 12 साल से अधिक समय हो गया है। रेणुका और पवन ने 2009 में शादी की और 2012 में दोनों अलग हो गए थे।

अब देखने वाली बात होगी कि इस टिप्पणी पर पवन कल्याण किसी तरह का रिएक्शन देते हैं या नहीं। इस वक्त वो सत्ता सुख भोग रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो और भी बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: renuka desai pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X