स्कूल में लगी आग, टॉप एक्टर का बेटा जख्मी, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

Pawan Kalyan Son Injured: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के सबसे छोटे बेटे मार्ग शंकर आज की एक घटना में घायल हो चुके हैं। दरअसल आपको बता दें कि वह सिंगापुर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे और वहां पर एक अस्पताल में अब उनका इलाज चल रहा है। अभी तक की इस जानकारी में पता चला है कि मार्क के हाथ और पैरों में चोट आई है। धुएं की वजह से भी कुछ नुकसान हो चुका है।
दरअसल अभी पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर है। पवन कल्याण ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद में सिंगापुर जाने का फैसला लिया। जन सेना पार्टी द्वारा ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है।
इस पोस्ट में लिखा गया है कि पवन कल्याण ने कल अराकू के पास कुरिडी गांव के आदिवासियों से मिलने का वादा किया था। वहां जाकर पहले पवन कल्याण लोगों से उनकी समस्याएं सुनेंगे और वहां पर कुछ विकास योजनाएं भी शुरू करनी है। इसी के चलते इस दौरे को खत्म करने के बाद ही भवन कल्याण सिंगापुर के लिए निकलेंगे। पहले और वह विशाखापट्टनम जाएंगे और वहीं से सिंगापुर भी चले जाएंगे।
जन सेना पार्टी के सोशल मीडिया के जरिए शंकर की हेल्थ अपडेट को भी शेयर किया गया है। पोस्ट के जरिए बताया गया कि शंकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था और यहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पहले से अब उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मार्क शंकर का जन्म 10 अक्टूबर 2017 में हुआ था। उनकी उम्र अभी सिर्फ 8 साल की है। इसीलिए आप पवन कल्याण के फैंस उनके बेटे मार्क शंकर के जल्दी से ठीक होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications