नरसिम्हा रेड्डी: अमिताभ बच्चन से मिले चिरंजीवी, पवन कल्याण और रामचरन, तस्वीर वायरल
अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी सुपरहिट अभिनेताओ की लिस्ट में आते हैं और इसके पीछे कारण है उनका अभिनय और उसके पीछे की मेहनत बता दें कि अमिताभ बच्चन एक तेलगू फिल्म से रा नरसिम्हा रेड्डी में नजर आने वाले है। इस फिल्म में लीड रोल में चिरंजीवी नजर आने वाले है और फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। हाल ही मे वो साउथ के सुपरस्टार्स से फिल्म के सेट पर हैदराबाद में मिले..जिनमें पवन कल्याण, चिरंजीवी और रामचरन शामिल है।
इन सबकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और फैंस इसको जमकर शेयर कर रहे है। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने अपना लुक काफी समय पहले ट्विटर पर पोस्ट किया था।

इस लुक में वो काफी ज्यादा अलग लग रहे थे और उनके लुक से लोग काफी प्रभावित हुए थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग खत्म की है और इस फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद गए है।
अमिताभ बच्चन की माने तो उनके पास की सारी फिल्मों की अच्छी अच्छी स्क्रिप्ट्स है पर वो हर फिल्म में काम नहीं कर सकते है जिसका उनके अफसोस है।
बता दें कि इस तेलगू फिल्म में अमिताभ बच्चन गेस्ट अपीएरेंस देते हुए दिखाई देंगें। अमिताभ बच्चन के इस लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे है..लोगों का मानना है कि अमिताभ बच्चन इस लुक में काफी बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे है।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में है और इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा..नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
