..................... पुलिस के काफिले को रोकने के लिए सड़क पर लेट गए पवन कल्याण, गिरफ्तार! Pawan Kalyan lay down on the road to stop the police convoy, arrested! - Hindi Filmibeat

Pawan Kalyan- पुलिस के काफिले को रोकने के लिए सड़क पर लेट गए पवन कल्याण, गिरफ्तार!

pawan kalyan

इस वक्त आंध्र प्रदेश से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। पता चला है कि प्रदेश की पुलिस ने साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को गिरफ्तार कर लिया है। जी हां, ये सच है लेकिन अभिनेता को उनके फिल्म की वजह से नहीं बल्कि राजनीति की वजह से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि वो एक राजनेता भी हैं और इस जनसेना पार्टी के अध्यक्ष हैं। खबर है कि पवन कल्याण पुलिस द्वारा तेलंगाना-आंध्र सीमा पर उनके काफिले को रोकने के विरोध में सड़क पर लेट गए थे जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ रहे हैं।

ये पूरा मामला इसलिए सामने आया क्योंकि पवन कल्याण तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि पवन कल्याण को ऐहतियातन गिरफ्तार किया गया है।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सड़क पर लेटे हैं और पुलिस उनसे उठने की गुजारिश कर रही है। नंदीगामा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने पीटीआई-को बताया, "हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं।" हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वो पुलिस की हिरासत से कब छूटते हैं और इस पूरे मामले को लेकर क्या बयान देते हैं। इससे इतना तो तय है कि पवन कल्याण के समर्थक और फैंस सीधे प्रभावित हुए हैं और सभी के अंदर इस मामले को लेकर नाराजगी है।

क्यों कर रहे हैं समर्थन?

करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के जो आरोप चंद्रबाबू नायडू पर लगे हैं और उनकी गिरफ्तारी हुई है, इसकी पवन कल्याण ने निंदा की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि घटनाएं "लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण" थीं। हालांकि आने वाले समय में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X