पवित्र रिश्ता निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा, "मीटू आरोपों के बाद सुशांत 4 रातों तक नहीं सो पाए थे"
सुशांत सिंह राजपूत के लोकप्रिय टीवी शो पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशाल झवेरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर कुशाल झवेरी ने बताया कि जब सुशांत सिंह राजपूत पर मीटू के आरोप लगे थे तो वह चार रात सो नहीं पाए थे। कुशाल झवेरी ने पोस्ट में लिखा, मैं जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक सुशांत के साथ ही रहा था। मैंने सुशांत का सबसे कमजोर हिस्सा देखा था। जब साल 2018 में मीटू अभियान के दौरान उनपर आरोप लगे। उस दौरान मीडिया बिना किसी सबूतों के एक्टर पर हमला बोल रही थी।
पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशाल झवेरी ने कहा लिखा कि "जब ये सब आरोपों के बारे में मीडिया में कहा जा रहा था तो हमने संजना संघी से बात करने की कोशिश की। वह उस समय अमेरिका में थी। इस बारे में उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। सुशांत इन आरोपों को लेकर खासा परेशान हो गए थे। मुझे अच्छे से याद है कि सुशांत 4 रात तक सो नहीं पाए थे। वह इंतजार कर रहे थे कि कब संजना वापस आएंगी और इन सब आरोपों के बारे में सच बताएंगी। आखिरकार जब संजना वापस इंडिया आईं तो उन्होंने सब साफ किया। पांचवे दिन जाकर सब साफ हो सका। मैं ये सब बस इसीलिए कह रहा हूं कि आखिर सुशांत को टारगेट करने वाले लोग कौन थे। सच बाहर आ सके।"


Click it and Unblock the Notifications











