पीरियड्स में हनुमान जी के मंदिर जाने को लेकर ये क्या बोल गई पवित्रा पुनिया, हर तरफ मचा बवाल

Pavitra Punia On Peiods And Pooja: बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया का पूजा पाठ की तरफ़ झुकाव काफ़ी बढ़ गया है। वह ज़्यादा पूजा पाठ और भगवान की उपासना में लग गई है। हाल ही में पवित्रा पुनिया ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्हें पीरियड्स हो रहे थे तब उन्हें मंदिर में जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ग़लत है।
पवित्रा ने पॉडकास्ट में कहा कि 'पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है' बल्कि यह औरतों के शरीर की एक सामान्य बात है। उन्होंने बोला कि पीरियड्स में औरतों को मंदिर जाने से रोकाना नहीं चाहिए यह ग़लत बात है।
पवित्रा पुनिया ने पीरियड्स में हनुमान जी के मंदिर में जाने को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि 'यह सिर्फ एक भ्रम है' की पीरियड्स में हनुमान मंदिर नहीं जाना चाहिए। इस बात को लेकर उनका कहना है की यह एक ऐसी गलत फ़हमी है जिसे दूर किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उस समय महिला का शरीर 'अशुद्ध' नहीं होता। पवित्रा पुनिया का कहना है की पीरियड्स के टाइम पर महिला बहुत प्योर होती है उस टाइम पर महिला बहुत पावरफुल होती है।
एक्ट्रेस के यह कहने के बाद की पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है उन्होंने आगे कहा की यह प्रकर्ति का नियम है। अगर हम प्रकर्ति का सम्मान करते है तो, इस बात का अपमान क्यों करे?"
उन्होंने यह भी कहा कि एसी रोक टोक से सिर्फ महिला को ही नहीं, भगवान के भरोसे को भी ठेस पहुंचती है। पवित्रा मानती है की औरतों को उनके शरीर के वजह से धार्मिक जगहों से दूर रखना बहुत पुरानी और गलत सोच है, जिसे अब बदलना चाहिए। पवित्रा ने कहा कि 'भगवान की नज़र से सब एक समान है', उन्होंने कहा की भगवान को मानना और उनकी प्यार करना दिल से होता है, शरीर से नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











