'गुडबाय'- अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदना के साथ शामिल हुए पवेल गुलाटी, कहा- 'बहुत ही स्पेशल फिल्म है'

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की बहुचर्चित फिल्म 'गुडबाय' में अब अभिनेता पवेल गुलाटी शामिल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू की गई है।

पवेल को आखिरी बार 'थप्पड़' में तापसी पन्नू के ऑनस्क्रीन पति के रूप में देखा गया था। वहीं, गुडबाय में वह अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब पवेल बिग बी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2014 में प्रसारित हुए टेलीविजन सीरीज़ 'युध' में दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

Pavail Gulati

पवेल आज से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "गुडबाय मेरे लिए अपने बहुत ही खास दोस्तों के साथ एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है। इसका हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से रोमांचित और उत्साहित हूं। माननीय अमिताभ बच्चन सर जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर मिलना इसे और भी खास बना देता है। यह वास्तव में एक अद्भुत एहसास है।"

हाल ही में 'दोबारा' की शूटिंग खत्म करने के बाद, एक बार फिर से बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ सहयोग करने पर अभिनेता ने कहा, "यह बालाजी टेलीफिल्म्स, एकता और रुचिका के साथ मेरी सेकेंड प्रोजेक्ट है और मैं इस रीयूनियन से बेहद खुश हूं। इस रोमांचक सफ़र को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता और मुझे यकीन है कि यह रश्मिका और अमिताभ सर के साथ एक मजेदार शूटिंग अनुभव होगा।"

विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X