..................... Paula Patton wants to work with Aishwarya Rai | हॉलीवुड एक्ट्रेस पाउला, ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहती हैं - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड एक्ट्रेस पाउला, ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहती हैं

aishwarya rai
हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल में टॉम क्रूज के साथ जलवा दिखाने को तैयार अदाकारा पाउला पैटन की तमन्ना ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने की है। उन्हें ऐश काफी पसंद है वो एक बेहतरीन ऐकट्रेस के साथ एक अच्छी इंसान हैं।

पाउला पैटन का कहना है कि, मैं ऐश्वर्या राय को पसंद करती हूं और उनके साथ काम करना पसंद करुंगी। वास्तव में वह एक अच्छी महिला के साथ ही एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। पाउला भारत में आगामी फिल्म के प्रचार के लिए फिल्म के मुख्य किरदार टॉम क्रूज के साथ आइमैक्स वडाला मल्टीप्लेक्स आई थी।

फिल्म में एक भूमिका अदा कर रहे अभिनेता अनिल कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पाउला ने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता करार दिया। इस एक्ट्रेस ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है। भारतीय फिल्में करीब-करीब हर जगह पसंद की जाती हैं।

बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक विदेशों में भी मौजूद हैं। अदाकारा ने भारत को एक आध्यात्मिक स्थल बताते हुए कहा कि वह फिर से यहां पर आना चाहेंगी। टॉम क्रूज के साथ उनकी यह फिल्म 16 दिसंबर को भारत में प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X