मुंबई स्लम पर फिल्म बनाएंगे पॉल स्क्रैडर
डैनी बोएल की फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर को भारी सफलता मिलने के बाद अब हॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार पॉल स्क्रैडर भी मुंबई को पृष्ठभूमि बनाकर एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।
मुबई में रहे गरीब तबके पर बनी बोएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को दुनिया भर में खूब सराहना मिली। इस फिल्म ने इसी वर्ष ऑस्कर के आठ पुरस्कार जीते थे।
अब स्क्रैडर नई फिल्म 'एक्सट्रीम सिटी' भी मुंबई पर बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण अनुभव सिंहा कर रहे हैं और इसकी शूटिंग मुंबई के धारावी इलाके में की जाएगी। इस फिल्म में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह के कलाकार काम करेंगे।
anubhav sinha अनुभव सिंहा एक्सट्रीम सिटी डैनी बोएल पॉल स्क्रैडर बॉलीवुड मुंबई bollywood extreme city mumbai paul schrader


Click it and Unblock the Notifications