बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को लगाई ज़ोरदार फटकार, बोलीं- मैंने एक बच्चे को...
Patralekhaa Befitting Reply To Trollers For Her Body Shaming: राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। तरफ तो वह अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'टोस्टर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। जिसके चलते हाल ही में पत्रलेखा को मां बनने के बाद में पहली बार पब्लिकली देखा गया।

बताते चलें कि पत्रलेखा अपने पति राजकुमार राव के साथ में फिल्म 'टोस्टर' की स्क्रीनिंग में पहुंची। दोनों के कई वीडियो और फोटो वायरल हुई जिसके बाद पत्रलेखा को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है और पैपराजी के पेज को भी फटकार लगाई है।
पत्रलेखा ने पैप्स को लगाई फटकार
हाल ही में पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि "पैप्स पैजिस! मुझे ऐसा क्या हो गया है? मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है और हां मेरा वजन बढ़ चुका है। जो आप सभी लोगों को बहुत अजीब लग रहा है। मैंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया है। मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है और एक साथ दो फिल्में प्रोड्यूस भी की है। जो बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर मैं चाहती तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता। लेकिन प्रेगनेंसी में मेरे शरीर में ऐसा ही रिएक्ट किया और भगवान के लिए प्लीज थोड़ा दयालु बनना सीखिए।"
राजकुमार और पत्रलेखा की शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। पिछले साल ही साल 2025 में उन्होंने 15 नवंबर को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। पत्रलेखा अपनी चौथी एनिवर्सरी पर मां बनी और उनके बेटे का नाम पार्वती पॉल राव रखा गया है।
पत्रलेखा का वर्क फ्रंट
अगर हम पत्रलेखा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनको पिछली बार फिल्म 'फुले' में देखा गया था। जिसमें उन्होंने सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाया था। इस समय वह अपनी फिल्म 'टोस्टर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है और इस फिल्म को उन्होंने खुद ही प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications
