शादी के बाद पहली बार नजर आए पत्रलेखा-राजकुमार राव, पैपराजी ने 'भाभीजी' कहा तो शरमा गईं एक्ट्रेस
हाल में ही बॉलीवुड के न्यूटन राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से चंडीगढ़ में शादी रचाई। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में फिल्ममेकर फराह खान भी पहुंची जिन्होंने अपने चहेते स्टार राजकुमार राव को सेहरा भी बांधा। अब राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी की रस्मे पूरी करने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। बुधवार की रात राजकुमार राव शादी के बाद पहली बार पत्नी पत्रलेखा के साथ स्पॉट हुए।
मुंबई एयरपोर्ट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। पत्रलेखा जहां शादी के बाद लाल लिबाज में नजर आईं तो वहीं राजकुमार राव ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया। दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखे डाले रोमांटिक पोज देते नजर आए।

पत्रलेखा को पैपराजी व मीडियाकर्मियों ने भाभी कहकर पुकारा तो इसपर कपल मुस्कुराने लगा। एयरपोर्ट पर पत्रलेखा की आंखों में आंखे डाल राजकुमार राव ने रोमांटिक पोज दिए। दोनों की इन खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी बढ़िया रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
फिलहाल राजकुमार राव और पत्रलेखा हनीमून जाने के बजाय मुंबई वापस लौट आए हैं। राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्मों के चलते काफी व्यस्त हैं और इस सिलसिले में वह हनीमून पर न जाकर वापस काम पर लौट आए हैं।
हाल में ही राजकुमार राव की आने वाली फिल्म बधाई दो की रिलीज डेट को खिसका दिया गया। अब राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म बधाई दो फरवरी 2022 में रिलीज होगी। इससे पहले राजकुमार राव की ओटीटी पर हम दो हमारे दो फिल्म रिलीज हुई।


Click it and Unblock the Notifications











