अरबाज खान ने रवीना टंडन से मिलाया हाथ, फिल्म 'पटना शुक्ला' का ऐलान
दबंग जैसी फिल्म के बाद अरबाज खान एक बार फिर से नई फिल्म को लेकर चर्चा में है। दरअसल हम बात कर रहे हैं उनके प्रोड्यूसर करियर की और इस वक्त उनकी छठी फिल्म चर्चा में है। अरबाज खान प्रोडक्शन ने अपनी अगली फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में आई है और सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया गया है। मजेदार बात तो ये है कि अभिनेत्री रवीना टंडन इस फिल्म की लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। जैसे ही फिल्म की घोषणा हुई लोगों को एक्साइटमेंट हो रही है और उनका कहना है कि रवीना टंडन की वापसी और उनका लीड रोल काफी अलग होने वाला है।

इस फिल्म को लेकर अरबाज कहते हैं, "मुझे लगता है, चूंकि यह एक सामाजिक नाटक है और हम हार्डकोर मसाला फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए हर कोई फिल्म के बारे में अधिक जानने के लिए फोन कर रहा है।
हां, यह एक सामाजिक नाटक है लेकिन चूंकि हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में विश्वास करते हैं, इसलिए फिल्म ने ऐसा ही लिखा है।
पटना शुक्ला में वे सभी सामग्रियां हैं जो एक भारतीय दर्शक देखना चाहता है।" रवीना टंडन एक मझीं हुई कलाकार हैं और उन्होने कई दमदार फिल्म में अपना योगदान दिया है। हालांकि ये फिल्म उनके लिए काफी खास है क्योंकि वो लीड रोल में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











