गाली दे कर फंस गई बॉलीवुड की रानी, पटियाला में हुई FIR

नो वन किल्ड जेसिका में पत्रकार की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी से पंजाब के पत्रकार खफा हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी का अभिनय के दौरान दी गई गालियों का पुरजोर विरोध करते हुए रानी और फिल्म से जुड़े अन्य कई लोगों के खिलाफएफआईआर दर्ज करायी है। पटियाला के प्रेस क्लब का कहना है कि रानी के इस व्यवहार से पत्रकारों की छवि खराब हुई है।
पटियाला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कोमल का कहना है कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया जाता है लेकिन फिल्म में इस्तेमाल किए गए अपशब्द मीडिया का अपमान है।


Click it and Unblock the Notifications











