..................... पति पत्नी और वो से रिलीज अंखियों से गोली मारे सांग | Pati Patni Aur Woh Song Ankhiyon Se Goli Mare Is Out Now - Hindi Filmibeat

पति पत्नी और वो से रिलीज हुआ 'अंखियों से गोली मारे' गाना- गोविंदा वर्जन पसंद है तो ये कतई ना देंखे

By Staff

फिल्म 'पति पत्नी और वो' 1978 में आई संजीव कुमार स्टारर फिल्म की रीमेक है। इस रीमेक फिल्म का एक रीमेक गाना आज रिलीज किया गया है- अंखियों से गोली मारे। जी हां, गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माया फिल्म 'दुल्हे राजा' का गाना, जो कि 1998 में भी उतना ही पॉपुलर था, जितना कि आज है। आनंद मिलींद द्वारा कंपोज किया गया और समीर की लिरिक्स ने युवाओं के बीच इस गाने को सुपरहिट कर दिया था। गाने को गाया था सोनू निगम और जसपिंदर नरूला ने।

खैर, अब बात करते हैं रीमेक वर्सन की.. सच कहा जाए तो फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फैन फॉलोइंग से तो सभी वाकिफ हैं। ऐसे में लोगों को इस गाने से काफी उम्मीदें थीं।

Pati Patni Aur Woh

लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि जिसने भी ओरिजनल सुना और देखा है, उसे इस रीमेक से काफी निराशा होने वाली है। गाने की रिक्रिएट किया है तनिष्क बागची ने.. और आवाज दी है मीका सिंह और तुलसी कुमार ने। जबकि कोरियोग्राफी की है फराह खान ने।

पति पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है मुदस्सर अजीज ने। 1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने। वहीं, इसकी रीमेक फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X