'पति पत्नी और वो' POSTER- पिंजड़े में बंद दिखे कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर, मजेदार अंदाज़
Recommended Video
फिल्म पति पत्नी और वो का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे का लुक देख सकते हैं। मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर्स को अब तक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आज यानि की सोमवार को ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाने वाला है।
कोई शक नहीं कि फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। जहां कार्तिक बैक टू बैक हिट देकर चर्चा में हैं, वहीं स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद यह अनन्या पांडे की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। जबकि भूमि पेडनेकर पिछले हफ्ते ही 'सांड की आंख' जैसी बेहतरीन फिल्म दे चुकी हैं। लिहाजा, फिल्म सुर्खियों में है।

पति पत्नी और वो के पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- चिंटू त्यागी के जीवन की चाभी पत्नी के पास, और दिल की चाभी 'वो' के पास..
बता दें, यह 1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक फिल्म है। फिल्म में कार्तिक 'चिंटू त्यागी' का किरदार निभा रहे हैं, जो कि लखनऊ में रहता है.. और समर्पित आशिक मिज़ाज पति है।
1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने। वहीं, इसकी रीमेक फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।


Click it and Unblock the Notifications