..................... Pathan-Tiger's theme song came out, spectacular action won the hearts of fans - Hindi Filmibeat

Salman-Shahrukh: पठान-टाइगर का थीम सॉन्ग आया सामने, शानदार एक्शन ने जीता फैंस का दिल

Salman-Shahrukh

Salman-Shahrukh: शाहरुख खान और सलमान खान का तो फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, फैंस दोनों को प्यार से पठान और टाइगर कहते हैं। इसी प्यार को देखते हुए बुधवार को यशराज फिल्म ने पठान एक्स टाइगर की थीम सॉन्ग जारी की है। इसमें शाह रुख खान और सलमान खान नजर आ रहे हैं।

पठान आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाई गई फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि जासूसी है। इसमें शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान भी नजर आए हैं।

अब पठान का एक सीन जारी किया गया है। इसमें शाह रुख और सलमान को शूट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक साथ फाइटिंग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों जल्द टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस बीच यशराज ने बुधवार को पठान का थीम सॉन्ग जारी किया।

इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इसमें शाहरुख और सलमान नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान और शाह रुख को साथ देखकर एक्साइटेड है। कई लोगों ने पठान वर्सेस टाइगर टीम की सराहना की है।

इसके पहले खबर आई थी कि यह सलमान और शाहरुख खान की फिल्म होगी। आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ होंगे और यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी तय कर ली गई है।

Read more about: salman shahrukh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X