..................... महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से रुकी पठान, टाइगर 3, आदिपुरुष की शूटिंग | Pathan, Tiger 3, Adipurush and other films shoot halted due to the lockdown in Maharashtra - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र लॉकडाउन में अटकी शाहरुख, सलमान, प्रभास से लेकर अक्षय कुमार की फिल्में, भारी नुकसान

कोरोना के दूसरे लहर ने देश भर में कहर बरपा रखा है। खासकर महाराष्ट्र में दिन ब दिन मामले बढ़ रहे हैं। लिहाजा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले 15 दिन के लिए लागू ब्रेक द चेन की घोषणा की है। जिसके तहत 14 अप्रैल की रात 8 बजे से 1 मई की सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच राज्य भर में फिल्म, सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग भी बैन है।

इन दिनों कई बड़ी- छोटी फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। किसी फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले शुरु हुई है, किसी फिल्म की एक हफ्ते की शूटिंग बची है, तो किसी की एक दिन की.. ऐसे में अब निर्माता- निर्देशकों को अब शूटिंग खत्म करने के लिए 15 दिनों का इंतजार करना होगा।

Pathan

2020 नवंबर से देशभर में लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था, जिसके बाद बैक टू बैक सभी फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरु कर दी गई थी। जहां अक्षय कुमार ने तीन से चार फिल्में पूरी कर लीं, वहीं अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख आदि भी पूरी तरह जुट चुके थे। लेकिन महाराष्ट्र में एक बार फिर से सभी पर लगाम लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X