..................... Pathan: Shahrukh Khan, Deepika Padukone and John Abraham to resume 17 days schedule in Spain | पठान की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होंगे शाहरुख, दीपिका और जॉन- 17 दिनों का महत्वपूर्ण शेड्यूल - Hindi Filmibeat

पठान की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होंगे शाहरुख, दीपिका और जॉन- 17 दिनों का महत्वपूर्ण शेड्यूल

यशराज फिल्म्स ने अब तक भले ही पठान को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कोविड की तीसरी लहर की वजह से शूटिंग को रोकने के बाद, अब एक बार फिर फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही स्पेन रवाना होने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि यहां फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे, जिसमें कई रोमांटिग सीन और एक्शन सीक्वेंस हैं। स्पेन में 17 दिनों तक शूटिंग होगी। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, पठान की टीम मार्च के पहले सप्ताह में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग के लिए स्पेन जाएगी।

pathan-shahrukh-khan-deepika-padukone-and-john-abraham-to-resume-17-days-schedule-in-spain

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्मों में से होगी। वहीं, ये फिल्म अपने स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा है। साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख अब सीधे पठान में नजर आने वाले हैं।

लंबे समय के बाद शाहरुख- दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। वहीं, इनके साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम, जो कि फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे। चूंकि पठान में शाहरुख के स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए निर्माताओं ने जॉन अब्राहम को लीन लुक दिया है। दोनों के बीच फाइट सीन्स को विश्वसनीय बनाने के लिए जॉन ने अपनी बाइसेप्स कम की है। निर्माता जॉन को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग भी दिखाना चाहते हैं।

Recommended Video

Shahrukh Khan और John Abraham की Upcoming Movie 'Pathan' 2021 में नहीं होगी Release! | FilmiBeat

दरअसल, फिल्म की शूटिंग बीते साल ही खत्म होनी थी। अक्टूबर में टीम स्पेन शेड्यूल के लिए निकलने वाली थी। लेकिन पहले शाहरुख के बेटे आर्यन खान केस की वजह से और फिर कोविड की वजह से फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X