शर्टलेस हुए शाहरुख खान, SRK का सबसे हॉट फोटोशूट- डब्बू रतनानी की फोटोग्राफी

By Filmibeat Desk

फैंस के पठान शाहरुख खान ने इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने वाला फोटोशूट करवाया है। जिसे बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शेयर किया है। डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 से शाहरुख खान का हॉट फोटोशूट रिलीज हुआ है जिसमें उनका दमदार शर्टलेस अवतार देखने को मिला है। डब्बू रतनानी द्वारा शेयर किए गए इस फोटोशूट पर फैंस का रिएक्शन भी देखने को मिला।

डब्बू रतनानी ने एक बार फिर पठान यानी शाहरुख खान का फोटोशूट किया है। इससे पहले भी वह कई दमदार SRK के फोटोशूट कर चुके हैं। डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 की बात करें तो वह अब तक आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सनी लियोनी, शहनाज गिल, पीवी सिंधू, ऐश्वर्या राय बच्चन, एम एस धोनी से लेकर तारा सुतारिया के फोटोशूट को रिलीज कर चुके हैं।

Shah Rukh Khan

बात करें शाहरुख खान के फोटोशूट की तो वह इसमें शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बाल और अट्रैक्टिव बॉडी इस फोटोशूट की जान है। शाहरुख खान के इस शानदार फोटोशूट को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना ना-मुमकिन होगा।

फैंस ने दे दिया दिल

फैंस ने दे दिया दिल

शाहरुख खान के इस फोटोशूट को देख लड़कियां एक बार फिर दीवानी हो गईं। दिल वाले इमोज से लेकर फायर वाले सिंबल तक, फैंस ने इस फोटोशूट पर शेयर किए।

पठान लुक

पठान लुक

शाहरुख खान इस फोटोशूट में लंबे बाल वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान के लिए ये हेयरस्टाइल रखा हुआ है।

शाहरुख खान का शर्टलेस फोटोशूट

शाहरुख खान का शर्टलेस फोटोशूट

शाहरुख खान पहले भी कई बार शर्टलेस फोटोशूट करवाकर सुर्खियों में आ चुके हैं। फिटनेस को लेकर एसआरके का जवाब नहीं है।

शाहरुख खान ने दिखाए 6 एब्स

शाहरुख खान ने दिखाए 6 एब्स

साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम के दौरान शाहरुख खान ने पहली बार सिक्स पैक एब्स दिखाए थे। उनका ये लुक खूब इंटरनेट पर हैडलाइन्स में छाया रहा था।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। पठान में एक बार फिर उनके अपोसिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसका निर्देशन वॉर वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म

साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी, इसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। अब कोरोना की वजह से उनकी काम की स्पीड कम हो रखी है। शाहरुख खान ने पठान स्क्रिप्ट को चुनने में लंबा समय लिया था। अब देखना ये है कि पठान कितना कमाल दिखा पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X