कई बातों में इतिहास रचने वाली है ‘पठान’, जानिए वो 5 वजहें जो बनाती है इसे खास

Shahrukh khan

दो दिन बाद 25 जनवरी को शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ शाहरुख खान ने भी पहली बार एक्शन किया है। फिल्म में नेगेटिव किरदार में जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म के सुपरहिट होने के कयास लगाये जा रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी कई बातें हैं जो इसे काफी खास बनाती है।

आइए फिल्म 'पठान' की उन खास 5 वजहों के बारे में जानते हैं, जो इसे हर मायनों में खास बनाती है :

पहला शो 12 के बजाए 9 बजे :

पहला शो 12 के बजाए 9 बजे :

फिल्म 'पठान' को गेयटी गैलेक्सी में दिखाया जाएगा। मुंबई के बांद्रा में यह मल्टीप्लेक्स जी7 मॉल में स्थित है। यह वहीं मल्टीप्लेक्स है जहां सेलिब्रिटिज फिल्में देखने जाया करते हैं। लेकिन खास बात यह है कि इस फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे होगा। यानी 'पठान' पहली फिल्म होगी जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो दोपहर 12 बजे के बजाए सुबह 9 बजे होगा।

शाहरुख और दीपिका ने सीखा मार्शल आर्ट :

शाहरुख और दीपिका ने सीखा मार्शल आर्ट :

फिल्म 'पठान' एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में काम करने के साथ ही शाहरुख खान का एक्शन फिल्म में काम करने का 32 साल पुराना सपना भी पूरा हो चुका है। जो लोग एक्शन फिल्में पसंद करते हैं, उनके लिए 'पठान' एक शानदार फिल्म हो सकती है। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने जुजुत्सु से जापानी मार्शल आर्ट भी सीखी है।

4 साल बाद कर रहे हैं वापसी :

4 साल बाद कर रहे हैं वापसी :

शाहरुख खान ने अपने कई सालों के फिल्मी करियर में कभी भी एक्टिंग से ब्रेक नहीं लिया था। लेकिन फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद उन्होंने 4 सालों का ब्रेक ले लिया था। हालांकि इस बीच वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में नजर भी आए थे। लेकिन 4 साल बाद वह 'पठान' में बतौर लीड एक्टर वापसी करने वाले हैं।

शुक्रवार नहीं बुधवार को रिलीज :

शुक्रवार नहीं बुधवार को रिलीज :

'पठान' देशभक्ति की भावना जगाती फिल्म है जो गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आपने इस बात पर गौर किया है कि फिल्म 'पठान' शुक्रवार को नहीं बल्कि बुधवार को रिलीज हो रही है। इस वजह से इसे लंबा विकएंड मिलने वाला है। फिल्म की अडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

जमी हुई झील में हुई शूटिंग :

जमी हुई झील में हुई शूटिंग :

'पठान' को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसकी शूटिंग साइबेरिया के जमी हुई झील लेक बैकाल में हुई है। फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है। इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिख चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X