टाइगर बनकर बुर्ज खलीफा पर सलमान -शाहरुख खान की खतरनाक फाइट, 'पठान' की तगड़ी डिटेल Leak
सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाका मचाने की तैयारी में हैं। फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि फिर से दोनों खान धमाका करने के लिए सिनेमाघर में आ रहे हैं। बिग बॅास 14 वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने इस बात का इजहार कर दिया कि वह पठान की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं।
ऐसे में दोनों का साथ में आना तो तय है। लेकिन क्या इस बार भी दोस्ती का रिश्ता दोनों के बीच फिल्म में दिखाई देगा। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, पठान एक बड़ी एक्शन फिल्म है और दोनों पर्दे पर एक्शन लुक में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान- शाहरुख की जोड़ी बुर्ज खलीफा पर एक्शन सीन करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही है।

दूसरी तरफ पहले से ही इस फिल्म की कास्टिंग से दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम का नाम भी शामिल है। ऐसे में सलमान खान का कैमियो फिल्म का लेवल हाई कर देगा। चलिए जानते हैं इस संबंध में पूरी डिटेल


Click it and Unblock the Notifications