दीपिका पादुकोण के सबसे हॉट और कूल अंदाज का गवाह बनेगा Pathaan, निर्देशक ने किया खुलासा

pathaan-will-witness-the-hottest-and-coolest-style-of-deepika-padukone-director-siddharth-anand

यशराज फिल्म्स के 'पठान' का निर्देशन कर रहे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म से दीपिका पादुकोण के किरदार से पर्दा हटाया है। सिद्धार्थ का कहना है कि पठान में दीपिका अपने सबसे हॉटेस्ट और कूल अंदाज में नजर आएंगी। वह स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति से सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी, जो पहले कभी नहीं देखने को मिला होगा।

आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स का पठान एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिल्म से शाहरुख खान चार साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं खूबसूरत दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम, शाहरुख के कट्टर दुश्मन की भूमिका में हैं।

सिद्धार्थ कहते हैं कि दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में एक हैं। हमें पता था कि पठान में हमने उनके लिए एक ऐसी भूमिका लिखी है, जो न केवल लुभावनी, बल्कि कुछ ऐसा भी है, जो उनके सुपरस्टारडम को सही ठहराती है। वे कहते हैं कि पठान संभवत उन्हें अपने सबसे हॉट के साथ ही सबसे कूल अंदाज में प्रस्तुत करेगा।

शाहरुख और दीपिका बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं। हाल ही में पठान के सेट से शाहरुख और दीपिका की एक तस्वीर लीक हुई थी, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। यह तस्वीर स्पेन की थी।

इस ग्लैमरस जोड़ी ने मल्लोर्का में एक जबरदस्त गाने की शूटिंग की है। इसकी शूटिंग में शाहरुख अपना 8-पैक एब्स के साथ दिखे, वहीं दीपिका ने अपनी परफेक्ट बिकनी पहनी थी। इसके बाद वे स्पेन में कैडिज़ और जेरेज़ गए जहां उन्होंने शेड्यूल पूरा किया।

शाहरुख और दीपिका की इस सुपर-हॉट जोड़ी की पहले की सफलताओं को देखते हुए, सिद्धार्थ कहते हैं कि दीपिका और शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी शायद भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी जोड़ियों में से एक है। वे कहते हैं, "पठान में हमने शाहरुख और दीपिका को कुछ इस तरह से पेश किया है जो अभूतपूर्व है। एक-दूसरे के साथ उनकी केमिस्ट्री भी शानदार है और एक साथ वे काफी हॉट लगते हैं। उनकी जैसी जोड़ी मिलना दुर्लभ है और उनकी यह जोड़ी पठान के लिए एक बड़ी यूएसपी है।"

पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X