Pathaan में दिखेगा दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे ग्लैमरस और हॉट अवतार, निर्देशक ने कहा- फैंस हैरान हो जाएंगे

Deepika Padukone: फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान के पहले गाने बेशरम रंग को रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। टीम ने गाने से पीले रंग की बिकनी पहने बेहद हॉट दिख रही दीपिका पादुकोण की एक नई तस्वीर जारी की है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
बता दें, दीपिका पादुकोण पठान में एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में होंगे।
दीपिका को कॉकटेल, रेस 2, हैप्पी न्यू ईयर, गहराइयां जैसी फिल्मों में हॉट रूप में देखा गया है, लेकिन सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि दीपिका पठान में उनके अब तक के सबसे आकर्षक अवतार में नजर आएंगी।
निर्देशक कहते हैं, "दीपिका पादुकोण एक शानदार अभिनेत्री है, जो हर फिल्म में आगे बढ़ी हैं। साथ ही वो हमारे देश की सबसे हॉट अभिनेत्री भी हैं। इस किरदार के लिए उन्हें कास्ट करना बहुत ही स्वाभाविक था। जब आप उन्हें फिल्म में लेते हैं, तो आपको उन्हें इस तरह पेश करना होता है जिससे उनके टैंलेट के साथ पूरी तरह से इंसाफ हो सके"।
उन्होंने आगे कहा, "मैं दीपिका को उनके अब तक के सबसे आकर्षक अवतार में पेश करना चाहता था। यह टीम और मेरे लिए एक मिशन बन गया था। इसलिए, बेशरम रंग के लिए, जब वह यूरोप के एक शानदार तटीय शहर में शाहरुख खान के साथ डांस कर रही थी, तो हमने यह तय किया कि स्क्रीन पर दीपिका पादुकोण को कितना हॉट दिखाया जा सकता है.. और जब आप इस अद्भुत गाने को देखेंगे तो रिजल्ट खुद आपको सामने दिखेगा।"
स्पेन में बेशरम रंग के सेट से लीक हुई तस्वीरों ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। शाहरुख खान और दीपिका ने मल्लोर्का में इस गाने को शूट किया जिसमें शाहरुख 8-पैक एब्स और दीपिका अपनी परफेक्ट बिकनी बॉडी दिखाती नजर आईं।
पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












