Pathaan- कश्मीर में ये कारनामा करने वाली पहली फिल्म होगी पठान? खुश हैं किंग खान के फैंस!

कश्मीर.. जिसको धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है और बॉलीवुड से इसका नाता बरसों पुराना रहा है। हजारों ऐसी फिल्में होंगी जिनको कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है लेकिन उन्होने फिल्मों को यहां थिएटर्स में लगाने से पहले लोगों को सोचना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है और एक बड़ा धमाका होने वाला है।
1990 में उग्रवाद बढ़ने के बाद राज्य में सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे लेकिन पिछले साल 20 सितंबर को आईनॉक्स द्वारा श्रीनगर में पहला मल्टीप्लेक्स खोलने के बाद हालात में सुधार हुआ।
इसके बाद खबर आ रही है कि बारामूला में और हंदवाड़ा में थिएटर्स का उद्घाटन किया गया है और सबसे इन थिएटर्स में शाहरुख खान की फिल्म पठान की स्क्रीनिंग की जाएगी। 14 जुलाई को, मनोज सिन्हा ने इन थिएटर्स का उद्घाटन किया है।
शाहरख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद इन थिएटर्स में क्या जादू करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि इतना तय है कि कश्मीर के लोगों के लिए ये थिएटर्स खुशी की एक सौगात लेकर आए हैं। पठान के साथ शाहरुख खान वो पहले सितारे बनेंगे जो कि कश्मीर के इन थिएटर्स में लोगों की खुशियों का हिस्सा बनने वाले हैं।
फिल्म पठान ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के करियर को इस फिल्म ने फिर से एक नई ऊंचाई दे दी है। यही कारण है कि उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर शाहरुख खान के फैंस उत्साहित हैं।
उनकी अगली फिल्म जवान है जिसका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को सितंबर का इंतजार है जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और छा जाएगी। इसके अलावा शाहरुख खान एक फिल्म और कर रहे हैं जिसका नाम डंकी होने वाला है। फिल्म को राजकुमार हिरानी बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications