Shahrukh Khan के फैंस के खुशखबरी, ये कारनामा करने वाली इंडिया की पहली फिल्म होगी Pathaan!

pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस वक्त खबरों में है और लगातार किसी ना किसी कारण इसको लेकर चर्चा होती रहती है। बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फैंस काफी बेसब्री से 25 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं कि कब इस फिल्म की रिलीज होगी। इसके अलावा एक खबर और सामने आ रही है कि शाहरुख खान की ये फिल्म एक नया कारनामा करने जा रही है। जी हां, ये पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो कि ICE (इमर्सिव सिनेमा एक्सपीरियंस) फॉर्मेट में रिलीज होने जा रही है।

इसके पहले भारत में कोई भी फिल्म इस फॉरमेट में रिलीज नहीं की गई है। इसके साथ सिनेमा का अनुभव काफी बेहतरीन रहेगा और कई स्क्रीन्स इसके लिए तैयार की जा रहीं हैं।

यशराज फिल्म्स के रोहन मल्होत्रा ने कहा है कि इसकी शुरुआत दिल्ली की दो स्क्रीन्स पर हुई थी जिसमें अवतार रिलीज की गई थी। अब इस एक्सपीरिएंस को हर जगह पहुंचाया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद भी चल रहा है।

जब से इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है लोग लगातार फिल्म का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर भगवा का अपमान किया है।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X