Pathaan VS Tiger: आमने सामने होगी रणवीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड, होगा बवाल या बनेगा इतिहास!

Pathaan VS Tiger

Pathaan VS Tiger: हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी फिल्म पठान वर्सेज टाइगर को लेकर हर तरफ कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, साथ ही फिल्म की टीम भी इसको लेकर अपडेट साझा करती है। अब इस फिल्म 'पठान वर्सेज टाइगर' में रणबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका और कटरीना आमने सामने आएंगी।

शाहरुख खान और सलमान खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। वहीं अभी कुछ दिनों पहले सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है।

पठान वर्सेज टाइगर में कटरीना और दीपिका -

अब यह दोनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म पठान वर्सेस टाइगर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एकबार फिर से दोनों का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। वहीं मेकर्स भी पठान वर्सेस टाइगर को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।

अब खबर है कि पठान वर्सेज टाइगर में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले कटरीना सलमान संग टाइगर फ्रेंचाइजी में नजर आ चुकी हैं, वहीं दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान के साथ पठान में दिखी हैं। अब ये दोनों 24 जनवरी से इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।

सबसे बड़ी हिंदी फिल्म-

जाहिर है कि जब फिल्म में दो हिंदी सिनेमा के जगत के सबसे दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स नजर आएंगे तो फिल्म तो सबसे बड़ी होगी ही, साथ में इस फिल्म को लेकर हर तरफ एक अलग ही तरह का शोर भी मचा हुआ है क्योंकि इस फिल्म से लाखों की संख्या में फैंस जुड़े हुए हैं।

सिद्धार्थ आनंद इस बहुचर्चित फिल्म का निर्देशन करेंगे, उन्होंने इस फिल्म के लिए पठान के कुछ शॉट्स भी रिलीज थे, जिसमें शाहरुख और सलमान के दोबारा साथ आने को दिखाया गया था। पठान वर्सेज टाइगर रिलीज डेट तो अभी सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X