..................... Pathaan में शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण ने नहीं, इन दोनों ने किये हैं एक्शन सीन्स, सेट से अनदेखी तस्वीर वायरल | Pathaan: Unseen photo of Shahrukh Khan, Deepika Padukone with stunt doubles from film set goes viral - Hindi Filmibeat

Pathaan में शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण ने नहीं, इन दोनों ने किये हैं एक्शन सीन्स, सेट से अनदेखी तस्वीर वायरल

pathaan-unseen-photo-of-shahrukh-khan-deepika-padukone-with-stunt-doubles-from-film-set-goes-viral

Pathaan Unseen Photos: फिल्म पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन्स ने खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं। फिल्म में दोनों स्टार ने धमाकेदार स्टंट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक्शन सीन्स उन्होंने खुद नहीं, बल्कि उनके बॉडी डबल ने की हैं। जी हां, हाल ही में फिल्म के सेट से एक अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है, जहां दोनों सुपरस्टार्स अपने स्टंट बॉडी डबल कलाकारों के साथ दिख रहे हैं।

शाहरुख खान के एक फैन पेज ने ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके बॉडी डबल के साथ देख सकते हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शाहरुख खान के फैन पेज ने कैप्शन में लिखा- यह वह मूमेंट है जब रूबई ने पठान को धोखा दिया था।

बता दें, फिल्मों में अक्सर स्टार्स खुद अपने एक्शन और स्टंट सीन्स को नहीं निभाते हैं और इसके लिए बॉडी डबल्स होते हैं।ये बॉडी डबल्स एक्शन एक्सपर्ट होते हैं। हालांकि कुछ एक्टर्स अपने एक्शन सीन्स खुद करने में विश्वास रखते हैं।

पठान की बात करें तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 540 करोड़ का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 521.50 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, अब फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

पठान को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। खास बात है कि ओटीटी वर्जन में फिल्म में कुछ खास सीन्स जोड़े भी गए हैं, जो आपने सिनेमाघर में नहीं देखा होगा। जाहिर है ये SRK फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X